Poor Health Services In Government Hospitals Of Agra - Agra: टॉर्च की रोशनी में गर्भवती को लगाई ड्रिप, सफाईकर्मी ने की ड्रेसिंग, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

आगरा के देहात क्षेत्र में चिकित्सकीय सेवाओं की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरे में मरीज को ड्रिप लगाई गई। वहीं बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाईकर्मी ने मरीज की ड्रेसिंग की। इनका वीडियो वायरल होने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनको बाह और सैंया सीएचसी का बताया जा रहा है। मेडिकल ऑफिसर को जांच करते हुए प्रभारी से रिपोर्ट तलब की है।

तीमारदार ने बनाया वीडियो

सैंया सीएचसी पर रात में प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। यहां अंधेरा था, इस पर मोबाइल की टॉर्च लगाकर गर्भवती महिला को ड्रिप लगाई गई। इसका परिजन ने वीडियो बना लिया, जिससे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में पास बैठी एक अन्य महिला गर्भवती की कागज के गत्ते से हवा करती नजर आ रही है। 

महिला के पैर में लगी चोट

बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें महिला मरीज बेड पर लेटी दिखाई दे रही है। उसके पैर में चोट लगी है। एक स्टाफ उसके पैर की ड्रेसिंग कर रहा है, जिसे परिजन ने सफाईकर्मी बताया है। यहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट भी थे, लेकिन उन्होंने मरीज की ड्रेसिंग नहीं की है। 

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top