Miscreant Robbed The Gold Chain From The Woman In Agra - Agra : स्कूल से बच्ची को लेकर घर जा रही महिला की लूटी चेन, बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सीओडी कॉलोनी स्थित स्कूल से बच्ची को लेकर जा रही महिला की एक लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली। लूट करने के बाद लुटेरा फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
 
पीड़ित महिला का नाम चंचल है, वह सुभाष नगर शाहगंज की रहने वाली हैं। इनकी नौ साल की बेटी राभया सीओडी कॉलोनी स्थित सिमकिंस स्कूल की पांचवी क्लास में पढ़ती है। बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे करीब चंचल पैदल-पैदल अपनी बेटी को लेने स्कूल गई। वापस आते समय होली लाइट स्कूल के पास एक युवक पैदल आया और झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद भाग कर कुछ दूरी पर खड़ी बाइक के पास पहुंचा। 

बाइक को स्टार्ट कर लुटेरा भाग निकला। चंचल के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने लुटेरे को पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन वह भाग निकला। चंचल ने 112 पर फोन कर पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरु कर दिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की  फुटेज देख रही है। 

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top