Highly Radicalized Man Involved In Propagating Jihad Against India Arrested From Bihar Nia - Nia: एक कट्टरपंथी बिहार से गिरफ्तार, एनआईए का दावा- देश के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए युवाओं को करता था प्रेरित

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

भारत के खिलाफ जिहाद के प्रचार में शामिल एक कट्टरपंथी व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) की गतिविधियों की जांच के सिलसिले के दौरान सिसवानियां गांव निवासी अली असगर उर्फ अब्दुल्ला बिहारी सातवां आरोपी था। 

पूर्वी चंपारण इलाके में छापेमारी के दौरान हुआ गिरफ्तार
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया, असगर को मंगलवार को बिहार के पूर्वी चंपारण इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामला, प्रतिबंधित संगठन जेएमबी के छह सक्रिय कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से संबंधित हैं, जिसमें मध्यप्रदेश के भोपाल के ऐशबाग से बांग्लादेश के तीन अवैध अप्रवासी शामिल हैं, जो जेएमबी की योजनाओं या विचारधारा के प्रचार-प्रसार में शामिल पाए गए थे और भारत के खिलाफ जिहाद को आगे आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे थे। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिहाद का प्रचार करने में शामिल था आरोपी
आतंक विरोधी जांच एजेंसी ने कहा कि मामला शुरू में 14 मार्च को भोपाल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और फिर एनआईए ने 5 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। असगर एक हाई लेवल का कट्टरपंथी है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न समूहों में ऑनलाइन नफरत और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके जिहाद का प्रचार करने में शामिल है। 

प्रवक्ता ने कहा, “वह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यक्तियों का करीबी सहयोगी है और भारत व बांग्लादेश में अन्य सहयोगियों के साथ गुप्त रूप से  संवाद करने के लिए एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन का उपयोग करते पाया गया।” 
 
विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top