Cwg 2022 India Vs Ghana Women's Hockey Live Updates Commonwealth Games Hockey Score News Updates In Hindi - India Vs Ghana Hockey Live: घाना के खिलाफ भारत 1-0 से आगे, गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया गोल

Javed Ashraf
0


06:51 PM, 29-Jul-2022

India vs Ghana Hockey Live: पहले क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से आगे

पहला क्वार्टर समाप्त हो गया है। भारत 1-0 से आगे है। उसने लगातार कई हमले किए, लेकिन घाना की टीम मजबूती से गोलपोस्ट के सामने डटी रही। उसने भारत को एक से ज्यादा गोल दागने से रोके रखा है। अब देखना है कि भारत दूसरे क्वार्टर में कितने गोल दाग पाता है।

06:40 PM, 29-Jul-2022

India vs Ghana Hockey Live: गुरजीत ने खोला खाता

 महिला हॉकी में भारत और घाना का मुकाबला शुरू हो गया है। गुरजीत कौर ने भारत को पहले क्वार्टर में बढ़त दिलाई। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किया।

06:21 PM, 29-Jul-2022

India vs Ghana Hockey Live: भारत की शुरुआती इलेवन

सविता पूनिया (गोलकीपर और कप्तान), दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, उदिता, सुशीला चानू, ज्योति, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, नेहा, नवनीत कौर, वंदना कटारिया।

06:12 PM, 29-Jul-2022

India vs Ghana Hockey Live: पिछली बार महिला टीम को नहीं मिला था पदक

गोल्ड कोस्ट (2018) में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रहकर बिना पदक ही लौटी थीं। इस बार सविता पूनिया की टीम पदक लेकर ही लौटना चाहेगी। हाल ही में हुए विश्वकप में भी भारत 9वें स्थान पर रहा था। हालांकि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रही थीं। उससे उनका हौसला बढ़ा हुआ है। 

05:45 PM, 29-Jul-2022

India vs Ghana Hockey Live: घाना के खिलाफ भारत 1-0 से आगे, गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया गोल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में 16 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से थोड़ी देर में घाना के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं।



Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top