ख़बर सुनें
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माफी मांगी है। उन्होंने एक पत्र जारी कर माफी मांगी है। इसमें उन्होंने लिखा है- “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।
अधीर ने कहा, भाजपा मुझे आतंकवादी घोषित करे
वहीं, अधीर रंजन ने इसे लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। रंजन ने कहा- मैं इंतजार कर रहा हूं कि भाजपा मुझे आतंकवादी घोषित करे और मुझे यूएपीए के तहत गिरफ्तार कराए। वे आदिवासियों के चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन छुपाते हैं कि हत्याएं कैसे हो रही हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में लाए गए कानूनों में बदलाव किया जा रहा है। वे आदिवासियों के खिलाफ काम कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: I am waiting for BJP to term me terrorist & arrest me under UAPA.They want to become champions of tribals, but hide how murders are happening. Laws brought under Sonia Gandhi are being changed. They are working against tribals,” says Cong MP Adhir Ranjan Chowdhury pic.twitter.com/VXG3OSXVA3
— ANI (@ANI) July 29, 2022