Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony Cwg At Birmingham Pv Sindhu And Manpreet Singh Marched With Tricolor - Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने लहराया तिरंगा

Javed Ashraf
0


बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन गुरुवार (28 जुलाई) की देर रात को रंगारंग अंदाज में हुआ। समारोह में 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दोनों भारत के ध्वजवाहक थे।

बर्मिंघम पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बर्मिंघम से पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं।

भारत 18वीं बार इन खेलों में उतरा है। उसने 1930, 1950, 1962 और 1986 में हिस्सा नहीं लिया था। इस बार भारत को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, पहलवान रवि दहिया, बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीन बोर्गोहेन, निकहत जरीन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सहित कई एथलीटों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ”बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से भारत के लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”भारतीय महिला क्रिकेट टीम और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हमारे सभी एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।”



Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top