Commonwealth Games 2022 Day 1 Live Updates Womens Cricket Mixed Team Badminton And Womens Hockey News Update - Cwg 2022 Day 1 Live टेबल टेनिस में भारत की शानदार शुरुआत, महिला टीम ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया

Javed Ashraf
0


03:24 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: क्रिकेट में भारत ने जीता टॉस

राष्ट्रमंडल खेलों में आज ऐतिहासिक दिन है। पहली बार क्रिकेट में महिला टीमें मैदान में उतरी हैं। पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

03:23 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: लॉन बॉल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

लॉन बॉल के पुरुष ट्रिपल सेक्शनल प्ले के पहले राउंड में भारत को निराशा हाथ लगी है। उसे मजबूत न्यूजीलैंड ने 23-6 से बुरी तरह हराया दिया। 

03:12 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: सृजा अकूला ने मैच जीता

भारत ने टेबल टेनिस में शानदार शुरुआत की है। महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में हरा दिया है। टीम इवेंट के तीसरे मुकाबले में सृजा अकूला ने दानिशा पटेल को 11-5,11-3 और 11-6 से हराया। मनिका बत्रा ने इससे पहले भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई थी।

02:53 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में सृजा अकूला ने पहला गेम जीता

टेबल टेनिस में महिला टीम ग्रुप मैच में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से जारी है। सृजा अकूला ने पहला गेम आसानी से जीत लिया है। उन्होंने दानिशा पटेल को 11-5 से हराया। भारत फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से आगे है।

02:47 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: लॉन और बोल्स में तानिया चौधरी की हार

लॉन और बोल्स में भारत की तानिया चौधरी महिला एकल के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। स्कॉटलैंड की डी हॉगन ने उन्हें 10-21 से हराया।

02:42 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: मनिका बत्रा ने भी जीता मुकाबला

टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने भी अपना मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने पहला गेम 11-5, दूसरा गेम 11-3 और तीसरा गेम 11-2 के अंतर से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली है। 

02:36 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: मनिका बत्रा जीत के करीब

दक्षिण अफ्रीका की मुश्फिक कलाम के खिलाफ मनिका बत्रा जीत के करीब हैं। उन्होंने शुरुआती दोनों गेम जीत लिए हैं। दोनों गेम में एकरतफा जीत के बाद मनिका जीत के करीब पहुंच चुकी हैं। 

02:30 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बनाई

टेबल टेनिस के ग्रुप मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला जीत लिया है। टेनिसन और अकुला की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की जोड़ी को 11-7, 11-7, 11-5 से हराया। 

02:20 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम भी जीता

टेनिसन और अकुला की भारतीय जोड़ी ने शुरुआती दो गेम जीत लिए हैं। भारतीय जोड़ी जीत के बेहद करीब है। 

02:12 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से पहला गेम जीता

टेबल टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका से पहला गेम जीत लिया है। रीथ टेनिसन और श्रीजा अकुला की जोड़ी अच्छी लय में दिख रही है।

02:00 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: लॉन और बाउल्स में भारतीय टीम पिछड़ी

लॉन और बाउल्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पिछड़ रही है। न्यूजीलैंड ने भारतीय तिकड़ी पर 8-1 से बढ़त बना ली है। महिला एकल में तानिया चौधरी डी हॉगन के खिलाफ 16-6 से पिछड़ रही हैं। 

01:12 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

लॉन बॉल व पैरा लॉन बॉल

  • महिला एकल में तानिया का मुकाबला दोपहर 1:00 बजे।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 1:00 बजे।
  • भारत बनाम स्कॉटलैंड, शाम 4:00 बजे।
  • भारत बनाम मलयेशिया, शाम 7:30 बजे।
  • भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 7:30 बजे।
  • भारत बनाम फाकलैंड, रात 10:30 बजे।
  • भारत बनाम कुक आइसलैंड, रात 10:30 बजे।

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस महिला

  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दोपहर 2:00 बजे।
  • भारत बनाम फिजी,  रात 8:30 बजे।

क्रिकेट

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 3:30 बजे।

बैडमिंटन

  • मिश्रित टीम (भारत बनाम पाकिस्तान), शाम 6:30 बजे।

महिला हॉकी

  • भारत बनाम घाना, शाम 6:30 बजे।

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस पुरुष

  • भारत बनाम बारबाडोस,  शाम 4:30 बजे।
  • भारत बनाम सिंगापुर,  रात 11:00 बजे।

बॉक्सिंग

  • शिव थापा का सामना पाकिस्तान के सुलेमान बलोच से, शाम 5:00 बजे।

जिमनास्टिक

  • योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ व्यक्तिगत स्पर्धा में 4:30 बजे भाग लेंगे।

साइकलिंग

  • विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, दिनेश और अनंथा दोपहर 3:25 बजे क्वालीफाइंग राउंड में भाग लेंगे।
  • मयूरी, त्रियाशा, शुशिकला महिला टीम के क्वालीफाइंग राउंड में शाम 4:12 बजे भाग लेंगी। 
  • रोजित, रोनाल्डो, डेविड और इशो की पुरुष टीम क्वालीफाइंग राउंड में शाम 4:46 बजे उतरेगी। 

तैराकी

  • कुशाग्र 400 मीटर फ्री स्टाइल में शाम 3:11 बजे उतरेंगे।
  • सजन 50 मीटर बचरफ्लाई हीट्स में शाम 4:03 बजे भाग लेंगे। 
  • श्रीहरि 100 मीटर बैकस्ट्रोक में शाम 4:26 बजे भाग लेंगे। 
  • आशीष कुमार बैकस्ट्रोक एस9 के फाइनल में रात 12:18 बजे भाग लेंगे। 

स्क्वॉश

  • अनहत महिला एकल में रात 11:00 बजे भाग लेंगी। 
  • अभय पुरुष एकल में रात 11:45 बजे भाग लेंगे। 

ट्रायथलॉन

  • आदर्श, विश्वनाथ पुरुष एकल के फाइनल में दोपहर 3:31 बजे भाग लेंगे।
  • संजना, प्रज्ञन्या महिला एकल के फाइनल में शाम 7:01 बजे भाग लेंगी।

12:55 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Day 1 Live टेबल टेनिस में भारत की शानदार शुरुआत, महिला टीम ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया

 नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों के भव्य आगाज के बाद आज से प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारतीय महिलाओं से विजयी आगाज की उम्मीद है। खासकर हॉकी में महिला खिलाड़ियों का मुकाबला घाना से है और उनसे मैच जीतने की उम्मीद लगाई जा रही है। क्रिकेट में महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी और यह टीम इंडिया के सामने मुश्किल चुनौती है। 



Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top