Barc Trp Week 29 Top 5 Shows Anupamaa Yeh Hai Chahatein Khatron Ke Khiladi Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ghkkpm - Trp Week 29: टीआरपी में ‘अनुपमा’ की बादशाहत कायम, रेटिंग में गिरावट से हुआ इस पॉपुलर शो को नुकसान

Javed Ashraf
0


ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी (बार्क) इंडिया ने साल के 29वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है। इस हफ्ते की टीआरपी की दौड़ में हमेशा की तरह स्टार प्लस के सीरियल्स का दबदबा देखने मिला है। बीते कई समय से दर्शकों के दिलों को जीत रहा टीवी शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर नंबर वन पर है। वहीं स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस बार फिर टीआरपी लिस्ट में अपनी हालत सुधारने में कामयाब रहा है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पांच शो में एक रियलिटी शो को छोड़कर सारे शो स्टार प्लस के ही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते इन शोज ने बनाई टॉप 5 में अपनी जगह- 

अनुपमा 

इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ नंबर एक पर काबिज है। शो में अनुपमा की जिंदगी अनुज से शादी होने के बाद पटरी पर लौट ही नहीं पा रही है। छोटी अनु की एंट्री से मचे बवाल और पाखी की बदतमीजियां लगातार बढ़ती ही जा रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न शो को लगातार दिलचस्प बना रहे हैं। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल ‘अनुपमा’ फिर से टॉप पर है। इस चर्चित शो की टीआरपी पर किसी नए या पुराने शो के आने से कोई असर नहीं पड़ा। इस बार इसे 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 

 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 12वां सीजन लगातार तीसरे हफ्ते सीरियल टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है। इस बार भी यह शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। सेलिब्रिटीज से भरे हुए इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस बार इस शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  

ये है चाहतें

अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर शो ‘ये है चाहतें’ ने पिछले हफ्ते की ही तरह इस बार भी तीसरा स्थान हासिल किया है। शो में इन दिनों चल रहा ट्रैक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस बार ‘ये है चाहतें’ को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

गुम है किसी के प्यार में

स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की व्यूअरशिप में इस हफ्ते उछाल देखने को मिला है। जहां पिछले हफ्ते यह शो इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर था, वहीं इस बार इसने एक पायदान ऊपर बढ़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। इस समय सीरियल ने अपने हाई वॉल्टेड ड्रामा और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों को बांधा हुआ है। शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

 



Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top