Shamshera Director Karan Malhotra Reacts On Ranbir Kapoor And Vaani Kapoor Starrer Failure - Shamshera: ‘शमशेरा’ फ्लॉप होने पर निर्देशक ने बयां किया दर्द, पोस्ट शेयर कर कहा- मैं नफरत संभाल नहीं पाया...

Javed Ashraf
0


बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रही है। इस फिल्म से रणबीर कपूर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। लेकिन फिल्म को रिलीज होने के बाद से बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला और अब यह फ्लॉप साबित हो गई है। फिल्म के बेहतर प्रदर्शन न करने पर अब निर्देशक करण मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।

करण मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात लिखी है। करण ने लिखा, ‘मेरे प्यारे शमशेरा, तुम जैसे हो वैसे ही राजसी हो। मेरे लिए इस मंच पर खुद को व्यक्त करना महत्वपूर्ण है क्योंकि ये वो जगह है जहां तुम्हें लेकर प्यार, नफरत, उत्सव और अपमान मौजूद है। मैं पिछले कुछ दिनों के लिए माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि मैं नफरत और गुस्से को संभाल नहीं पाया। मेरी वापसी मेरी कमजोरी थी और इसके लिए कोई बहाना नहीं है।’

इसके आगे उन्होंने लिखा, अब मैं यहां हूं, आपके बगल में खड़ा हूं और गर्व और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि तुम मेरे हो। हम हर चीज का एक साथ सामना करेंगे, अच्छा बुरा और बदसूरत। पूरी शमशेरा टीम को मेरा प्यार। हम पर जो प्यार, आशीर्वाद और चिंता बरसाई गई है, वह सबसे कीमती है और कोई भी इसे हमसे दूर नहीं कर सकता।’ इसके आगे उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा, ‘शमशेरा मेरा है।’

बता दें कि ‘शमशेरा’ 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन करीब 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब तक फिल्म मात्र 37.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है।





Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top