Seven Killed In A Horrific Road Accident In Banda, Innova And Ape Collide Head-on, Two People Serious - Banda Road Accident: इनोवा और आपे की आमने-सामने टक्कर, भीषण सड़क हादसे में सात की मौत, छह की हालत गंभीर

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

बांदा जिले में शुक्रवार शाम इनोवा और आपे में जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पहुंची बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इनोवा ने आपे में सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिसमें आपे चकनाचूर।
इस हादसे के बाद कई यात्रियों के शव आपे के मलबे में फंसे हुए हैं। इनोवा पानी भरे गड्ढे में कूदी और अनियंत्रित होकर आपे से भिड़ गई। चालक मौके से फरार है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियां ले जा रहे ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ऑटो दो भाग में बंट गया। ऑटो पर सवार सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी महफूज आलम मौके पर पहुंचे  और भी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इनकी हुई मौत
जियासीन अहमद (90) पुत्र जिला कदम हुसैन निवासी शेखनपुर, ओम प्रकाश (28) पुत्र श्यामलाल निवासी बांसी, छोटू पुत्र प्रमोद दिवेदी निवासी पनगरा थाना नरैनी, मोहित दिवेदी (13) पुत्र प्रमोद द्विवेदी निवासी पनगरा, प्रमोद द्विवेदी (45) पुत्र जगन्नाथ निवासी पनगरा सहित दो अज्ञात की मौत हो गई है। 

ये लोग हुए घायल
इस हादसे में सुंदरम पांडे पुत्र राधेश्याम पांडे निवासी बांसी थाना गिरवा, राकेश पुत्र रामचरण निवासी करतल थाना नरैनी, सुमन पत्नी विजय धोबी ग्राम मसूरी थाना गिरवा, चंद्रावली यादव पुत्री छत्रपाल यादव निवासी जमरेही थाना गिरवा,शिवम पांडे पुत्र राधेश्याम पांडे निवासी बांसी थाना गिरवा और एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विस्तार

बांदा जिले में शुक्रवार शाम इनोवा और आपे में जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पहुंची बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इनोवा ने आपे में सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिसमें आपे चकनाचूर।

इस हादसे के बाद कई यात्रियों के शव आपे के मलबे में फंसे हुए हैं। इनोवा पानी भरे गड्ढे में कूदी और अनियंत्रित होकर आपे से भिड़ गई। चालक मौके से फरार है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top