Pm Narendra Modi Had Telephone Conversation With United Nations Secretary General Antonio Guterres - Pm Modi: पीएम मोदी ने की संयुक्त राष्ट्र महासचिव से बात, कांगो हमले के गुनहगारों को सजा दिलाने की अपील की

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UNSG) एंटोनियो गुटेरेस से बात की। टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (MONUSCO) में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन पर हाल ही में हुए हमले पर चर्चा की। हमले में दो भारतीय शांति सैनिक शहीद हो गए थे। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा जनरल से इस हमले के अपराधियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। PMO के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांगो में हमले की त्वरित जांच के लिए हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कांगो के उत्तरी किवु में 26 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर हमले में BSF के दो जवान शहीद हो गए थे। उनकी पहचान हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और सांवाला राम विश्नोई के रूप में हुई थी। इस हमले में मोरक्को के एक शांति सैनिक की मौत हो गई थी।

हमले के कुछ घंटे बाद सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य भारत ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए परिषद की बैठक बुलाई थी। एक दिन बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस बयान जारी कर हमले की कड़ी निंदा की थी। परिषद ने कांगो के अधिकारियों से हमले की तेजी से जांच करने को कहा था। इसके साथ ही अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करने का आह्वान किया गया था।

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top