Plfi Targeted Teachers In Bihar Threatening Letter Found In Government School Of Banka - Plfi : बिहार में पीएलएफआई के निशाने पर शिक्षक, बांका के सरकारी स्कूल में मिला धमकी भरा पर्चा

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

बिहार के बांका जिले में पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट आफ इंडिया (PLFI) ने शिक्षकों के नाम धमकी भरा पत्र जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के बेलहर प्रखंड और फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के सबैजोर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 147 में धमकी भरा पर्चा फेंक कर शिक्षकों को संगठन विस्तार के लिए एक-एक हजार रुपये कोष में जमा करने का फरमान जारी किया है। लैटरपैड पर लाल स्याही से लिखे पर्चे में निवेदक के नाम पर पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) का नाम है।

असामाजिक तत्व की हरकत: एसडीपीओ
एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत है। इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस इसमें संलिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आंगनवाड़ी सेविका रूबी मुर्मू सहायिका के साथ केंद्र खोलने पहुंची। केंद्र का दरवाजा खोलने पर खिड़की की तरफ से एक सादा लिफाफ कमरे के अंदर गिरा पाया गया। उसे खोलने पर यह पर्चा मिला।

मामले की जांच जारी
इसके बाद लिफाफा और पर्चा स्कूल के सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार को दिया गया। बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार यादव ने बताया कि पर्चा मिलने के बावजूद स्कूल खुला हुआ है। पुलिस इसे शिक्षकों और अभिभावकों को डराने की मंशा से धमकी देने की बात कह रही है, ताकि दहशत से शिक्षक और बच्चे स्कूल नहीं आएं। इस बारे में फुल्लीडूमर के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पर्चा में दी गई है धमकी
पर्चा में लिखा गया है, ‘सभी शिक्षक प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपये संगठन विस्तार के लिए संगठन कोष में जमा करें। अन्यथा अंजाम बुरा होगा। निवेदक- पीएलएफआई’

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top