Koffee With Karan: When Shah Rukh Khan Said Ranveer Singh Would Get Booked For Not Wearing Clothes - Shahrukh Khan: कपड़े न पहनने के लिए अरेस्ट होंगे रणवीर सिंह! शाहरुख खान ने पहले ही लगा दी थी इस बात पर मुहर

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा करके इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है और इस वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लोग उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह के मीम्स बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं महिलाओं का शील भंग करने और उनकी भावानाओं को आहत करने के आरोप में अभिनेता पर प्रार्थमिकी भी दर्ज करवाई गई है। हालांकि अभिनेता शाहरुख खान ने सालों पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि रणवीर सिंह एक दिन बिना कपड़ों की वजह से बुक किए जाएंगे।

शाहरुख खान ने रणवीर  के पांच साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी  
इस समय कॉफी विद करण में कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं और हर सीजन की तरह’ कॉफी विद करण’ का सीजन 7 भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बता दें कि साल 2017 में कॉफी विद करण के सीजन 5 के एपिसोड 1 में शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने शिरकत की थी और इस दौरान किंग खान ने कहा था कि रणवीर सिंह कपड़ों के वजह से अरेस्ट होंगे।

करण जौहर की बात का दिया था  जवाब

रणवीर सिंह हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को चर्चा में रहे हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस कई बार सभी को हैरान कर देता है लेकिन अभिनेता पूरे कॉन्फिडेंस अलग-अलग तरह के आउटफिट ट्राई करते रहते हैं। इसलिए जब कॉफी विद करण के दौरान बात करते हुए जब करण जौहर ने शाहरुख से पूछा था कि अगर उन्होंने कभी सुना कि रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, शाहरुख ने इस बात का मजाक में जवाब देते हुए कहा थ “कपड़े पहनने के लिए और कपड़े न पहनने के लिए।”

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा करके इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है और इस वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लोग उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह के मीम्स बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं महिलाओं का शील भंग करने और उनकी भावानाओं को आहत करने के आरोप में अभिनेता पर प्रार्थमिकी भी दर्ज करवाई गई है। हालांकि अभिनेता शाहरुख खान ने सालों पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि रणवीर सिंह एक दिन बिना कपड़ों की वजह से बुक किए जाएंगे।

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top