Human Trafficking Exposed In Bijnor, Many Arrested, Twenty Five Minor Laborers Were Brought From Bihar - Up: बिजनौर में मानव तस्करी का खुलासा, कई आरोपी गिरफ्तार, बिहार से लाए गए थे 25 नाबालिग मजदूर

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां मानव तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिले के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने का यह पहला मामला है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया के मकान पर दबिश, छह पकड़े, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध, बैठी जांच

जानकारी के अनुसार बिजनौर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस ने गुरुवार को जिले में बिहार से तस्करी कर लाए जा रहे 25 नाबालिग मजदूरों के साथ कई आरोपियों को धर दबोचा।

इन्हें किस काम के लिए लाया गया था और किस तरह से आरोपी इन्हें यहां लेकर पहुंचे, इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले ने मानव तस्करी को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top