ख़बर सुनें
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई। दरअसल इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से ही चल रही थी और 27 जुलाई को समाप्त होने वाली थी लेकिन अब इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है उन्हें जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 साल के बीच और उनका न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है। अभ्यर्थी इससे संबंधित ज्यादा जानकारी इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET online course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभउठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
कितना अंक लाने वालों को मिला था लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका :
PET 2021 का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका रिजल्ट 27 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। PET 2021 के मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को लेखपाल समेत कई महत्वपूर्णभर्तियों की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 2022 की शुरुआत में लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 आवेदन आए थे। इनमें से UPSSSC ने PET के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग ने PET 2021 में 62.96 मार्क्स लाने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों तथा61.80 मार्क्स लाने वाले एससी और 44.71 मार्क्स लाने वाले एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
सरकारी नौकरी के लिए PET 2022 में कितना करना होगा स्कोर :
UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में बेहतर प्रदर्शन करना बेहद आवश्यक है। PET 2022 के आधार पर निकलने वाली भर्तियों में हिस्सा लेनेके इच्छुक अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में कम से कम 75 से 80 मार्क्स स्कोर करने की कोशिश करनी चाहिए। गौरतलब है कि इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। साथही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।
घर बैठकर करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।