ख़बर सुनें
विस्तार
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन के बाद अब खेलों की बारी है। शुक्रवार (29 जुलाई) को भारत के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। महिला हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम क्रमश: घाना और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में शिव थापा बॉक्सिंग रिंग में दिखाई देंगे। बैडमिंटन में मिश्रित टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब महिलाएं क्रिकेट खेलेंगी। इससे पहले 1998 में क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। तब भारतीय टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के बाद बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच खेला गया था। अफ्रीकी टीम ने कंगारूओं को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक के मैच में श्रीलंका को हरा दिया था।
आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत किन-किन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है:
क्रिकेट
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 4:30 बजे।
लॉन बॉल व पैरा लॉन बॉल
- भारत बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 1:00 बजे।
- भारत बनाम स्कॉटलैंड, शाम 4:00 बजे।
- भारत बनाम मलयेशिया, शाम 7:30 बजे।
- भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 7:30 बजे।
- भारत बनाम फाकलैंड, रात 10:30 बजे।
- भारत बनाम कुक आइसलैंड, रात 10:30 बजे।
बैडमिंटन
- मिश्रित टीम (भारत बनाम पाकिस्तान), शाम 6:30 बजे।
महिला हॉकी
- भारत बनाम घाना, शाम 6:30 बजे।
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस महिला
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दोपहर 2:00 बजे।
- भारत बनाम फिजी, रात 8:30 बजे।
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस पुरुष
- भारत बनाम बारबाडोस, शाम 4:30 बजे।
- भारत बनाम सिंगापुर, रात 11:00 बजे।
बॉक्सिंग
- शिव थापा का सामना पाकिस्तान के सुलेमान बलोच से, शाम 4:30 बजे।