Consumption Of Pizza Burger Cigarette And Alcohol Is Causing Heart Failure At A Young Age - चिंताजनक: पिज्जा, बर्गर, सिगरेट और शराब...छोटी उम्र में हो रहा दिल खराब; इलाज का खर्च इतना कि बिक जाए घर-द्वार

Javed Ashraf
0


सांस लेने में बार-बार तकलीफ, अचानक उलझन होना, चलने, दौड़ने या सीढ़ी चढ़ने में परेशानी होना अब आम बात हो गई है। लोग इन शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिंताजनक बात ये है कि इसमें दस फीसदी 30 से 40 आयुवर्ग के युवा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में रोजाना औसतन 40 मरीज दिल में दर्द कुछ ऐसी ही शिकायत लेकर आ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जंक फूड, शराब, सिगरेट और नशे की लत के कारण हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 

 

वर्ष 2018 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत केरल की कंपनी मेडीट्रीना ने नागरिक अस्पताल में हार्ट सेंटर की शुरुआत की थी। इसमें दो हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर, 25 पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 40 कर्मियों का स्टाफ कार्यरत है। वर्ष 2021 में यहां 25 एंजियोप्लास्टी हुई, इस वर्ष 75 मरीजों को इसकी सेवा मिली। अब 100 का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक यहां दो हजार मरीजों की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है, जबकि 50 लोगों को पेसमेकर लगाया जा चुका है। बाईपास सर्जरी के गंभीर मामलों को एम्स, सफदरजंग और जीबी पंत हॉस्पिटल भेजा जाता है। 

 

केस नंबर एक 

बिहार के छपरा निवासी 33 वर्षीय शफी को एक महीने पहले बाएं कंधे में पीठ की ओर दर्द शुरू हुआ। जांच कराने पर पता चला कि उनके हृदय में ब्लॉकेज हो रहा है। इलाज शुरू हुआ तो उनको दो स्टंट लगा कर ब्लॉकेज खोला गया। अब वो सीसीयू में उपचाराधीन हैं। उनको ये शिकायत अनियमित खानपान और स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देने से हुई।

केस नंबर दो

हिसार निवासी 40 वर्षीय अतुल को शराब की लत लग गई थी। इससे उनके जिगर और फेफड़े में संक्रमण हो गया। इसके बाद हृदय की बीमारी हो गई। वर्तमान में उनको भी उपचार दिया जा रहा है। डाक्टरों ने बताया कि आदतों में सुधार कर अभी वह स्वस्थ रह सकते हैं लेकिन अत्यधिक नशे के इस्तेमाल से बहुत छोटी उम्र में उनको गंभीर बीमारियां हो गई है। 

अब हृदयरोग बड़ी उम्र वालों की बीमारी नहीं रही। ये किसी भी उम्र में हो सकता है। इसलिए जंक फूड से बचें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और तनाव से बचें। अन्यथा किसी भी उम्र में ये बीमारी हो सकती है। 30 से 40 आयु वर्ग के हृदय रोगी रोजाना मिलना बहुत चिंता की बात है। -डॉ. सुशांत, हृदयरोग विशेषज्ञ।

 



Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top