ख़बर सुनें
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर पुलिस में तैनात कांस्टेबल गगन कुमार पासवान ने नीदरलैंड में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है। मूलरूप से बिहार निवासी गगन यूपी पुलिस की टीम से खेलते हैं।
निशानेबाज सीमा कुमारी का सोसाइटी में स्वागत
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में चार पदक जीतने वाली निशानेबाज सीमा कुमारी का शुक्रवार को पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने किसान चौक पर स्वागत किया। इसके बाद सोसाइटी में भी स्वागत किया गया। मूलरूप से बिहार के जमुई निवासी सीमा पंचकूला में आईटीबीपी में तैनात हैं।
देश को बबीता नागर पर नाज
सादुल्लापुर गांव निवासी बबीता नागर का शुक्रवार को स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय किसान जवान मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप फौजी ने कहा कि जिस तरह बेटी ने देश का नाम रोशन किया है, उसी तरह गांव की और छोरियों को भी अपने साथ आगे बढ़ाओ। आज देश बबीता पर नाज कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र भाटी बोड़ाकी, महेश भाटी, सुरेंद्र बैसोया आदि समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।