Commonwealth Games 2022 Ind-w Vs Aus-w 1st T20 Live Updates India Vs Australia Women Cwg Cricket Score - Ind-w Vs Aus-w Live Score: स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट, शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी, स्कोर 68/1

Javed Ashraf
0


04:03 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W Live Score: शेफाली ने खोले हाथ

शेफाली वर्मा ने पावरप्ले समाप्त होने के बाद तेजी से बल्लेबाजी की है। उन्होंने पिछले तीन ओवरों में चार चौके लगा दिए हैं। इनमें से लगातार तीन चौके तो नौवें ओवर में आए हैं। वह 25 गेंद पर 34 रन बना चुकी हैं। भारत को दूसरा झटका भी नौवें ओवर में भी लगा। वह इस ओवर में आउट होते-होते बचीं। विकेटकीपर हिली के पास उन्हें स्टंप आउट करने का मौका था, लेकिन वह मौका चूक गईं। हिली ने वेल्स तो गिरा दिया, लेकिन गेंद उनके दूसरे हाथ में था। इस तरह शेफाली आउट होने से बच गईं।

03:54 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W Live Score: पावरप्ले में भारत ने बनाए 35 रन

भारत ने शुरुआती छह ओवरों (पावरप्ले) में 35 रन बनाए। इस दौरान उसे स्मृति मंधाना के रूप में एक झटका लगा। शेफाली वर्मा 11 और यास्तिका भाटिया खाता खोले बगैर क्रीज पर हैं।

03:44 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W Live Score: स्मृति मंधाना को ब्राउन ने किया आउट

भारत को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। डार्सी ब्राउन ने स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को आउट कर दिया। मंधाना का कैच विकेट के पीछे एलिसा हिली ने लिया। स्मृति ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद यास्तिका भाटिया क्रीज पर उतरी हैं। भारत का स्कोर चार ओवर में एक विकेट पर 25 रन है। शेफाली वर्मा चार गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

03:31 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W Live Score: स्मृति मंधाना और शेफाली उतरीं

भारत की पारी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना क्रीज पर उतरी हैं। स्मृति मंधाना ने डार्सी ब्राउन के पहले ओवर में चौका लगाकर भारत का खाता खोला।

03:17 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W 1st T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हिली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लेनिंग (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, रिचेल हेंस, एश्ले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन सट, डार्सी ब्राउन।

03:08 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W Live Score: हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

02:44 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W Live Score: कप्तान बोलीं- हमारी टीम संतुलित

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती थी। पहली बार सभी प्रारूप की पूर्णकालिक कप्तान बनीं हरमनप्रीत ने कहा, उन्होंने श्रीलंका दौरे पर अपनी खिलाड़ियों से पूछा था आप कैसा खेलना चाहती हो। खिलाड़ियों ने जवाब दिया आक्रामक। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रमंडल खेलों में भी हम आक्रामक होकर खेलेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मैच में भारत को ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की कमी खलेगी। वह कोरोना संक्रमित होने की वजह से टीम के साथ बर्मिंघम नहीं जा सकी हैं। मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के हिसाब से हमारी टीम संतुलित है। खेलों हिस्सा ले रहीं सभी टीमों को एक होटल में ठहराया गया है, जिसे खेल गांव का रूप दिया गया है। कप्तानों को छोड़कर सभी टीमों के खिलाड़ी रूम साझा कर रहे हैं। 

02:31 PM, 29-Jul-2022

IND-W vs AUS-W Live Score: स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट, शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी, स्कोर 68/1

नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों में आज ऐतिहासिक दिन है। पहली बार क्रिकेट में महिला टीमें मैदान में उतरेंगी। पहले मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें थोड़ी देर में आमने-सामने होंगी। पांच बार की टी-20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए भारत को दमदार प्रदर्शन करने की जरूरत है। टी-20 महिला विश्वकप की मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता भारत के बीच जोरदार मैच देखने को मिलेगा।



Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top