Chapra Firecracker Factory Blast In Bihar, Many Dead And Injured - Bihar: छपरा में पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, इमारत भी ढही, अब तक छह लोगों की मौत

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

बिहार के छपरा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने के बाद एक इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि छपरा में विस्फोट से एक घर के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।

पटाखा फैक्टरी में अवैध बारूद कारोबार की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पटाखा फैक्टरी में अवैध बारूद का भी कारोबार होता रहा है। बताया जाता है कि चुनाव में जश्न मनाने के लिए पटाखा यहीं से जाता है। इसके अलावा शादी-ब्याह में भी यहां से पटाखे सप्लाई होते थे। हालांकि मामले की छानबीन अभी चल रही है। पुलिस जांच कर रही है।

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top