Bihar Minister Syed Shahnawaz Hussain Said Land Lease Rate Reduction In Industrial Zones To Attract Investors - Bihar: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि पट्टे की दर में कमी, उद्योग मंत्री का एलान

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

बिहार में उद्योग क्षेत्र में तेजी लाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि पट्टे की दर में कमी की घोषणा की है।

80 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी की गई दर
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार का औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि पट्टे की दरों को 80 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय ‘ऐतिहासिक’ है क्योंकि यह राज्य में औद्योगीकरण की गति को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि 54 औद्योगिक क्षेत्रों में से 15 में लीज दरों को घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 12 ऐसे क्षेत्र हैं जहां जमीन के पट्टे की कीमतों में 60 फीसदी की कमी की गई है। हुसैन ने एक बयान में कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि पट्टे की दरों को 80 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।”

उन्होंने दावा किया कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 54 औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करना अब आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि “यह एक ऐतिहासिक फैसला है। बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए उचित माहौल है और देशभर से निवेशक राज्य में अपना कारोबार स्थापित करने के लिए आगे आ रहे हैं।”

शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बियाडा (BIADA) के कई औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि पट्टे की दरों को युक्तिसंगत रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में औद्योगिक भूमि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि “सरकार द्वारा बंद चीनी मिलों की 2,900 एकड़ भूमि बियाडा को हस्तांतरित करने के बाद राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए एक बड़ा भूमि क्षेत्र है और इस फैसले के बाद औद्योगिक भूमि की कीमत अब बहुत कम हो गई है।”

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top