Bihar Cm Nitish Kumar Announces An Ex-gratia Of Rs 4 Lakhs Each For Five People Across Five Districts - बिहार: बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान

Javed Ashraf
0

ख़बर सुनें

बिहार में खराब मौसम और बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सीवान, समस्तीपुर, गया, खगड़िया और सारण की है। सभी जगह एक-एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

विस्तार

Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top