ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार के हाजीपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छह मुस्लिम युवकों को पकड़ा है, जो कथित तौर पर हिंदू नाम रखकर नंदी बैल को साथ लेकर भिक्षा मांग रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही इनकी पिटाई की। सभी छह आरोपियों को हाजीपुर के कदमघाट से पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला कि ये सभी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि ये लोग हमारे धर्म के नाम का इस्तेमाल करके इसका मजाक बना रहे हैं। नंदी को लेकर हमारे हिंदू धर्म में घूम रहे हैं। हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये सब आतंकवादी और बांग्लादेशी हैं। हिंदू के वेश में छिपे रहते हैं और यही लोग घटना को अंजाम देते हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल का गर्दन काटा गया है, ये सब उसी तरह का कांड करने वाले हैं।
जिन छह युवकों को पकड़ा गया है, उनकी पहचान 38 वर्षीय करीम अहमद, सैयद अली (40 वर्षीय), हसन (30 वर्षीय), महबूब (32 वर्षीय), सुब्रती (30 वर्षीय) के रूप में हुई है।