Anupam Kher Reacts Memes Being Made Scene Kuch Kuch Hota Hai Never Knew That It Will Become Most Used Meme - Anupam Kher: कुछ कुछ होता है के सीन पर बन रहे मीम्स पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- लोग मुझे पागल...'

Javed Ashraf
0


अभिनेता अनुपम खेर आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके अलावा वह ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ रोजाना ही कुछ न कुछ दिलचस्प साझा करते रहते हैं। हाल ही के दिनों में  ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के एक सीन पर खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं, जिसमें अनुपम खेर को पलंग पर अलग-अलग  तरह से लोट-पोट कर बात करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल अब अभिनेता ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बताया कैसे शूट हुआ था सीन

अनुपम खेर ने कुछ कुछ होता है के उनके सीन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से साझा की है और बताया है कि कैसे उन्होंने ये सीन फिल्माया था। अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “जब मैंने कुछ कुछ होता है में इस दृश्य के लिए शूटिंग की, तो यह मिस्टर मल्होत्रा और सुश्री ब्रिगेंजा के बीच एक सामान्य फोन बातचीत थी। लेकिन मैंने इन विभिन्न स्थितियों में दृश्य को सुधार किया और बिस्तर से गिर गया आदि”।

 


इसके  बाद अनुपम खेर ने आगे लिखा कि जब वह सीन शूट कर रहे थे तो हर कोई सेट पर क्रैकिंग कर रहा था और सोच रहा था कि मैं पागल हो रहा हूं। कभी नहीं पता था कि यह लगभग हर स्थिति के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मीम बन जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने भी हंसने वाली इमोजी भी शेयर कीं।

 


बात करें वर्क फ्रंट की तो अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘कागज’ को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी 526वीं फिल्म होगी। इसके अलावा अनुपम खेर कंगना रणौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।




Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top