Aaj Ka Shabd Ranneeti Chandrakant Devtale Best Poem Durlabh Mauka Aapne Gawa Diya - आज का शब्द: रणनीति और चंद्रकांत देवताले की कविता- दुर्लभ मौक़ा आपने गँवा दिया

Javed Ashraf
0


                                                                                                                             'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- रणनीति, जिसका अर्थ है- युद्ध संबंधी नीति, किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए युद्धस्तर पर कार्यान्वित की जाने वाली योजना। प्रस्तुत है चंद्रकांत देवताले की कविता- दुर्लभ मौक़ा आपने गँवा दिया                                                                                                                                                                                 

ज़नाब 
आप यह पेशकश ठुकरा सकते थे 
और महामाहिम तथा प्रथम नागरिक से कहीं अधिक इंसानियत के 
सच्चे हिमायती के बतौर दिलों और इतिहास में 
आपकी जगह होती 
राष्ट्र की धमनियों में प्रवाहित ख़ून को 
विषाक्त करते कीटाणुओं के जोश को 
नष्ट नहीं तो ठंडा ज़रूर कर देता आपका नकार 

हमेशा हर जगह हर किसी न किसी की हत्या के लिए 
ख़ुद तैनात ताक़तों के मंसूबों पर 
कोड़े फटकारने का दुर्लभ मौक़ा आपके हाथ में था 
बदक़िस्मती बदहाल मुल्क की आपने गँवा दिया 

मैं करोड़ों में एक गुमनाम धब्बा 
एक नागरिक मतदाता एक तरह से जलावतन 
आपको वह बता रह जो सिर्फ़ आपको नहीं 
सबको दिखाई दे रहा है और समझ में आ रहा 
क्रूरतम रक्तपात से लथपथ विराट सांस्कृतिक मलबे पर 
रखा हुआ सिंहासन 
जिस पर वे तिलक करने जा रहे हैं आपका 
उनके एजेंडे के दिलो-दिमाग़ के बीच 
जो कुछ ख़तरनाक है 
उसको पढ़ रही है अनगिनत चिंतित आँखें 
पर आप और आप जैसों की ज़ुबानें नहीं खुलीं 
इतना भयानक नरमेध जैसे हुआ ही नहीं 
आपके दिक्काल में 

आगे पढ़ें

48 minutes ago



Source link

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top